गुरुजी का मनन (06/07/2026)

जून ८, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०३२

                       गुरुजी का मनन 

विश्वास रख कर गुरुवर महान में
झाँक कर अपने गिरेबान में
गुरुजी का तुम मनन करो
फिर तुम निदिध्यासन करो
क्योंकि ज़रूरी है अनुभव ज्ञान
अगर करनी है अपने असल स्वरूप की पहचान।

गुरुजी महाराज की कृपा निश्चय ही बरस रही है
जिस साक्षात्कार के लिए तुम्हारी रूह तरस रही है
तुम उसकी ओर करते चलो प्रयास
गुरुजी लायेंगे वह समा खास
जब तुम्हारा उनसे मिलन होगा तुम्हारे अपने ही भीतर
तुम्हें अपने आत्म-स्वरूप में मिल जाएगा उनका वह शाश्वत दर
जहाँ भक्ति इतनी खिल जाती है
कि जीते जी मुक्ति मिल जाती है
और जो जीवन मुक्त हो जाता है
वह अपने गुरु गोविन्द में इतना खो जाता है
कि बँधता नहीं वो किसी भी बंधन में
इतनी आज़ादी पा लेता है वह वंदन में।

वक़्त भी लगे तो ना छोड़ना प्रयास
तुम्हारा प्रयास तुम्हें आयेगा रास
गुरुजी की मेहरबानी से
उनकी बख़्शी गुरबानी से
वे सिमरन से ले जायेंगे तुम्हें ध्यान में
और तुम झाँक पाओगे अपने गिरेबान में
आत्म-सुधार हो पायेगा
आत्म-निखार हो जाएगा
नज़रिया संवर जाएगा
विषाद गुज़र जाएगा
अनुभव होगा वह संतोष
जिसमें मिट जाएँगे सब दोष
आत्म-साक्षात्कार होगा
गुरुजी और तुम्हारा एकाकार होगा
धन्य हो जाएगा जीवन
इसलिए कर लो गुरुजी का मनन।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

गुरुजी का मनन (06/07/2026)

Leave a comment