जून १५, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३०३९
अपना जनम कर लो सफल
ढूँढ रहे हो तुम जिन भगवान को
ढूँढ रहे हो जिन गुरुजी करुणानिधान को
नहीं हैं वे बाहर के किसी वन में
बल्कि वे तो हैं तुम्हारे भीतर के उपवन में
लेकर श्रद्धा से उनका नाम
उनका दिया जाप करो सुबह शाम
वे होंगे तुम पर मेहरबान
उनकी मौजूदगी से खिल उठेगा तुम्हारा गिरेबान…
गुरुजी के नाम अमृत से साफ़ करते चलो अपने मन का दर्पण
जैसे भी हो, स्वयं को और हर कर्म को कर दो गुरुजी को अर्पण
तुम्हारे निरंतर प्रयास से होता जाएगा तुम्हें उनसे करीबी का खूबसूरत एहसास
दूरी मिटने लगेगी क्यूँकि वे सदा होंगे तुम्हारे पास।
हर लम्हा होगा सुहेला
तुम अपने को महसूस ना करोगे कभी अकेला
तुम्हें साफ़ दिखेंगी अपनी ख़ामियाँ
और गुरुजी की दया से तुम स्वयं को सुधार पाओगे
समझ आयेंगी तुम्हें अहंकार में की हुई नादानियाँ
और गुरुजी की मेहर से तुम नीवें होते जाओगे।
गिरेबान में झाँके बिन भी सफ़र तो चलेगा
किंतु गुरुजी के नाम और जप बिन वह कैसे खिलेगा?
इसलिए अपने कल्याण का ज़रा करो विचार
और कोशिश करो बारम्बार
गुरुजी से जुड़े रहने की
उनकी याद की ओर मुड़े रहने की।
गुरुजी आए कल्याण करने
अपनी संगत की झोली भरने
पाकर उनसे धन असल
अपना जनम कर लो सफल।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
अपना जनम कर लो सफल (06/15/2026)