गुरुजी का नाम (07/20/2026)

जुलाई २०, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०७४

                        गुरुजी का नाम 

गुरुजी का नाम जिस जिसने लिया
उनका नाम अमृत जिस जिसने पिया
गुरुजी का आशीर्वाद पाकर जो जिया
उसका तो नसीब खिल गया।

गुरुजी का नाम है अमृत
गुरुजी का नाम है औषधि
गुरुजी का नाम है पावन
गुरुजी के नाम को नमन
इक बार नहीं, बल्कि बारम्बार
क्यूँकि गुरुजी का नाम देता है तार
करता है जपने वाले का बेड़ा पार
करता है भीतर के असुर पर वार…

और भीतर के मल को हटाकर
अंतस् के अँधेरे को मिटाकर
भीतर भर देता है ऐसा प्रकाश
कि हर संशय का होता है विनाश…

गुरुजी का नाम है शिव का नाम
ये है तीरथ का धाम
गुरुजी की नदर
लाती है असर
उनके नाम से टूटने लगते हैं पाश
फिर तो क्या ज़मीं और क्या आकाश
चेतना भरती है उड़ान अनंत की ओर
थामे हुए इसी नाम की डोर
हर बंधन के पार
बनाकर नाम को आधार।

गुरुजी का नाम लाए रूह पर भी निखार
यही है हर विस्तार का सार
रूह ही है अविनाशी और अमर
दरअसल ये है रूह का ही सफ़र
जो नाम से हो शुरू
और नाम पर ही हो मुकम्मल
यही सत्य है आज, यही सत्य था कल
और इसी सत्य से सजेगा आने वाला कल।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

गुरुजी का नाम (07/20/2026)

Leave a comment