बस, चलता जा (05/02/2026)

मई २, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९५

                         बस, चलता जा

अरे, गुरुजी ने तुझे चुना
ना सोच की उन्होंने नहीं सुना
लग रही है देरी
क्यूंकि भारी थी प्रारब्ध की ढेरी।

ना कर तू गम
भार हो रहा है कम
बहुत बड़ी है गुरुजी की रहमत
इस सत्य से तू रह सहमत।

तेरे भाग्य के हर नासूर का
गुरुजी कर रहे हैं उपचार
देकर अपना निर्मल स्पर्श
देकर अपना दिव्य प्यार।

गुरुजी के दिए मरहम से ज़्यादा उत्तम
सृष्टि में नहीं है कोई उपाय
इसलिए उनका नाम तू लेता चल
और जप “ओम नमः शिवाय।”

नासूर होंगे दूर
हर ज़ख़्म भर जाएगा
श्रद्धा और सबूरी रख
तू ज़रूर तर जाएगा।

तू गुरुजी की याद में रह मस्त
वे तेरा तन, मन, मस्तिष्क करेंगे स्वस्थ
सजा रहे हैं वे तेरे वास्ते
कल्याण से भरे रास्ते
तू नासूर के दर्द से ना घबरा
तू उनका नाम लेकर, बस, चलता जा।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

बस, चलता जा (05/02/2026)

Leave a comment