अनुकूल परिवर्तन (05/01/2026)

मई १, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९४

                      अनुकूल परिवर्तन 

जीवन का रास्ता इतना साधारण भी नहीं
कि जो जी चाहे वही तुरंत मिल जाये
और ये ज़रूरी नहीं की तुम हो उसे पाने के लिए तैयार
इसलिए आत्मा-निरीक्षण जारी रखो बारम्बार।

परिवर्तन भी हो रहा है
बेशक तुम्हें दिख ना रहा हो
गुरुजी तुम्हारे दिल की बात जानते हैं
बेशक तुमने उनसे ना कहा हो
अरे, वे तो अंतर्यामी हैं
सारी सृष्टि के स्वामी हैं
गुरुजी जानें हर दात बख्शने का सही समय
इसमें नहीं है तनिक भी संशय।

गुरुजी की शरण में बीत रहा है जो इंतज़ार
उसके दौरान गुरुजी तुम्हें कर रहे हैं तैयार
तुम्हारे भविष्य के लिए, ताकि तुम आगे बढ़ो
इसलिए ना हो अधीर, ना ही डरो।

कोई योजना श्रेष्ठ नहीं है गुरुजी की योजना से, ये निश्चित है
गुरुजी जो भी कर रहे हैं, उसमें तुम्हारा हित है
गुरुजी को तुम्हारी की हुई हर प्रार्थना में है ऊर्जा
इसलिए ये ना सोचना कि व्यर्थ है पूजा
उनकी याद में जीते चलो
उनके नाम का अमृत पीते चलो
समय से पहले फूल नहीं खिलता
समय से पहले कुछ नहीं मिलता
विश्वास का वज्र उठाओ
ख़ुद को बेहतर बनाओ
गुरुजी को करते चलो प्रसन्न
ज़रूर होगा अनुकूल परिवर्तन।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

अनुकूल परिवर्तन (05/01/2026)

Leave a comment