तीरथ का सरोवर (06/09/2026)

जून ९, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०३३

         तीरथ का सरोवर 

ये नदिया है गुरुजी के नाम की
कल्याण के पैग़ाम की
इस नादिया में है जिसकी नैया
गुरुजी संवारते हैं उसका नज़रिया
उसे हुक्म में रहना सिखाते हैं
उसे वक़्त के संग बहना सिखाते हैं।

नैया जब होती है इस नदिया में
तो गुरुजी का राज चलता है डगरिया में
नैया में सवार हुआ हर प्राणी
पाता है गुरुजी की दया और मेहरबानी।

नैया जब सामना करती है तूफ़ान का
तो वो पल होता है दरअसल भक्त के इम्तहान का
भक्त जितना सहारा लेता है गुरुजी के नाम का
गुरुजी संग जितना जुड़ाव रखता है अपने प्राण का
उतनी बढ़ती है उसकी श्रद्धा और सबूरी
और उतनी ही बढ़ती है भय और संशय से दूरी।

इस नदिया में जितने गोते खाओगे
गुरुजी में उतना खोते जाओगे
और गुरुजी के होते जाओगे
उनकी आशीषें पाओगे।

इस नदिया के पानी से शुद्ध कर लो चित्त
इस नदिया का पानी है अमृत
गुरुजी की कृपा से इस अमृत का तुम कर लो पान
ये तो तीरथ का सरोवर है, कर लो तुम इसमें स्नान।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

तीरथ का सरोवर (06/09/2026)

Leave a comment