आई आपके द्वार, गुरुजी… (09/18/2026)

ितंबर १८, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१३४

                            आई आपके द्वार, गुरुजी…

आई आपके द्वार, गुरुजी
आई मैं आपके द्वार
करो मुझ पर उपकार गुरुजी
करो मुझ पर उपकार।

आपके ही तो चरणों में
लगा सकती हूँ अर्ज़ी
फिर आगे जो भी आप चाहें
जैसे आपकी मर्ज़ी।

मेरी हर इच्छा से बेहतरीन है
मर्ज़ी मालिक आपकी
आपकी कृपा से धुल जाये
मैल मेरे हर पाप की।

आप ही हो मेरे इस जग में
ये जग तो ख़ुद ही पराया
मैने तो आपसे तार जोड़कर
हर सवाल का जवाब है पाया।

इस जुड़ाव को और भी मज़बूत करते रहिएगा
मुझे जो करना चाहिए, उसकी सुमत बख़्शते रहिएगा
क्यूँकि आप ही हैं संचालक
आप ही हैं प्रतिपालक
आपके चरणों में रहूँ विलीन
मैं नाचीज़ दासी दीन।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरूजी 🙏🙏
धीरजा

आई आपके द्वार, गुरुजी… (09/18/2026)

Leave a comment