गुरुजी की व्यवस्था (09/19/2026)

ितंबर १९, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१३५

                                गुरुजी की व्यवस्था 

तुम ना जानो गुरुजी की व्यवस्था
इसलिए ना कर लेना कहीं सौदा सस्ता
कमज़ोर ना रहने दो अपने मन की अवस्था
अनुशासन द्वारा दूर करो अनवस्था।

गुरुजी सिखा रहे हैं जीना जीवन
सरलता और सादगी में रहकर
मनोबल भी बढ़ाना ज़रूरी है
ताकि ना रह जाओ प्रतिकूल हवा के संग बहकर।

दिखावा और असंयत तरीका उलझन की ओर ले जाएगा
सरल और सादा जीवन गुरुजी की ओर ले आयेगा
स्वतंत्र इच्छा तुम्हारी है, इसमें गुरुजी ना करेंगे हस्तक्षेप
वे तो बस हर पल तुम्हारी नीयत रहे हैं देख।

गुरुजी की व्यवस्था में है तुम्हारा कल्याण
ऐसे कि तुम कल्पना भी करने के लिए क़ाबिल नहीं
दुविधा दूर होने में बेशक वक़्त लगे
पर आख़िरकार सब होगा सही
क्यूँकि वे हैं कर्मों के फल के दाता
वे हैं नियति के भी निर्माता।

गुरुजी जैसा कोई अधिष्ठाता नहीं
वे जब जो करेंगे वो होगा सही
उनकी व्यवस्था पर रखो भरोसा
पूरा का पूरा, ना कि थोड़ा सा।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

गुरुजी की व्यवस्था (09/19/2026)

Leave a comment