नवंबर २, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३१७९
समय बड़ा अनमोल है…
समय बड़ा अनमोल है
अनमोल है मानव जनम
दोनों का महत्व मान
और सुधार ले अपने करम।
इस जन्म में गुरुजी ने है स्वीकारा
क्या मालूम आए या ना ये मौक़ा दोबारा
इस जनम में हो सकता है जो कल्याण
उसके लिए तरसता है सारा जहान
और तेरे पास तो है इसका अवसर
क्यूँकि तू आता है गुरुजी के दर पर
इसलिए चल पड़ उनके हुकुम पर
वक़्त ना गंवा, ना ही देर कर।
बेशक ये चेतावनी लगे
लेकिन अगर इस से तेरी चेतना जगे
तो भी इसे सार्थक तू मान
अगर कराना चाहता है अपना कल्याण।
अब मत जाना सो
निद्रा में अचेतन
अब मत जाना खो
उलझन में रमा कर मन।
गुरुजी ने बख़्शा है सिमरन
उसमें विलीन करना मन
उनके दिए हुक्म पर वार देना
अपना जीवन, रूह, और तन मन धन।
अनोखा है गुरुजी के कल्याण करना का तरीका
लेकिन जिसने रास्ते पर उनका सिखाया पाठ है सीखा
उसे ज़रूर करते हैं वे निहाल
गुरुजी महाराज हैं दीनदयाल।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
समय बड़ा अनमोल है… (11/02/2026)