नवंबर ४, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३१८१
तुम्हारी सबसे बड़ी ताक़त
दुर्गति से बचो
गुरुजी के नाम से सजो
उसे रोम रोम में बसाकर
दूर हो जाएगा तुम्हारा डर।
पहले पहले हो सकता है हो कष्ट
किंतु जैसे जैसे पाप होंगे नष्ट
गुरुजी की याद में पाओगे सहारा अपने हर श्वास का
जलने लगेगा अखंड दीप विश्वास का।
गुरुजी की कृपा के रंग हैं अनेक
कल्याणकारी है उनका विधान प्रत्येक
गुरुजी की याद में रहो निरंतर
देखना, तुम्हारे भीतर आने लगेगा ऐसा अंतर
कि दुनिया में रहते हुए भी गुरुजी से जुड़ी रहेगी तार
और मन ही मन तुम उनसे ही बातें करोगे बार बार।
दुनिया कोशिश करे जो बदलने का तुम्हारा रूख
तो भी गुरुजी के नाम से ना होना विमुख
गुरुजी के संग रिश्ते को मान कर चलना प्रमुख
उनके हुक्म पर चलकर बनते जाना तुम गुरुमुख।
फिर आ भी जाएगा अगर परिस्थितियों का प्रलय
तो भी तुम्हारे भीतर ना भय होगा ना संशय
गुरुजी देते रहेंगे तुम्हें सामर्थ्य और हिम्मत
उनका साथ ही है तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
तुम्हारी सबसे बड़ी ताक़त (11/04/2026)