नवंबर ५, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३१८२
मन की खुशी…
मन की ख़ुशी, गम मन का
बाँटों परम पूज्य गुरुजी के साथ
वे ही सच्चे और पक्के साथी हैं
उन्ही से कहो अपने मन की हर बात।
केवल वे जानते हैं तुम्हारे बिन बोले भी
इसलिए तुम ना जाना और कहीं
क्यूँकि उनके संग बैठकर जितना हल्का कर पाओगे मन
कहीं और नहीं महसूस होगा वैसा हल्कापन।
कोई सुन भी लेगा तो कुछ कर पायेगा नहीं
लेकिन गुरुजी कर सकते हैं सब ही
इसलिए कह देना गुरुजी से जो भी मन में आए
बता देना उन्हें हर वो बात जो तुम्हें सताये
बेशक रो भी लेना, बेशक चुप ही बैठ जाना
पर मीठा मान लेना तुम उनका भाना
क्यूँकि उनकी हो जो रज़ा
वो नहीं हो सकती है सज़ा
वह रूप है कल्याण का
विधाता के विधान का।
गुरुजी रहेंगे जो तुम्हारे हमसफर
तो सफ़र जाएगा गुज़र
बिन महसूस किए अकेले कभी भी
बेशक तुम्हें छोड़ दें बाक़ी सभी।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
मन की खुशी… (11/05/2026)