अप्रैल २१, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# २९८४
मत पत का राखा आप जी
परम पूज्य गुरुजी महाराज जी,
मत पत का राखा आप जी
मत पत बख्शो गुरु महाराज जी
आप ही मेरे सरताज जी
आप ही संवारो मेरे काज जी।
आपके भरोसे हैं मेरे श्वास सारे
मेरा तो जीवन है आपके सहारे
आपके चलाने से मैं चलती हूँ
आपके आँचल में मैं पलती हूँ
मेरा तो आसरा हैं आप जी
आप ही संवारो मेरे काज जी।
आपसे ही रक्षा मेरे परिवार की
आपसे सुरक्षा मेरे संसार की
आपने ही तो मुझे संभाला है
आपका हर ढंग ही निराला है
मेरे तो प्यारे रक्षक आप जी
आप ही संवारो मेरे काज जी।
आपके आशीष से झोली भरती हूँ
शुक्राना आपका मैं करती हूँ
आपकी याद में मैं जीती हूँ
आपका नाम अमृत पीती हूँ
मुझपर सदा रहे आपका राज जी
आप ही संवारो मेरे काज जी।
मत पत का राखा आप जी
मत पत बख्शो गुरु महाराज जी
आप ही मेरे सरताज जी
आप ही संवारो मेरे काज जी।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
मत पत का राखा आप जी (04/21/2026)