अप्रैल २३, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏 # २९८६
तू नहीं है मजबूर
ना जाने मंजिल पास है या है दूर
पर तेरे भीतर और बाहर है गुरुजी का नूर
तू ये याद रखना ज़रूर
और जीता चल तू जैसे हो जीवन का दस्तूर।
गुरुजी के नूर में है उन सदाशिव की ऊर्जा
गुरुजी महाराज जानकर तू करता है जिनकी पूजा
तुझे ज्ञात है कि गुरुजी का दर है हर दर से ऊँचा
और गुरुजी जानते हैं की तुझे उनके सिवा सूझता नहीं कोई दूजा।
वे ही बख्शनहार हैं
वे ही किरपाधार हैं
वे ही तारनहार हैं
तेरे प्राणों के आधार हैं।
देख लिए तूने दुनियावी रिश्ते नाते
जो मौसम के जैसे हैं आते जाते
गुरुजी के नूर की सनातन ऊर्जा में खो जा
बस, अब तू गुरुजी का ही हो जा।
बहुत हुआ अब मन का भटकना
बहुत हुआ अब सोच का उलझना
अब गुरु का नूर करे तेरा संशय दूर
तू गुरुमई है, तू नहीं मजबूर।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
तू नहीं है मजबूर (04/23/2026)