अप्रैल २९, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# २९९२
क्या सोच रहा है तू
क्या सोच रहा है तू
याद कर रहा है तू क्या
गुरुजी को सब है पता
तू उन्हें बेशक ना बता।
क्या है तेरा इरादा
तू कौनसा वादा है निभाता
तूने तोड़ा है कौनसा वादा
गुरुजी जानें तुझसे भी ज़्यादा।
उनसे कुछ नहीं छिपा
तेरी खूबी हो या हो तेरी खता
किसी और को बेशक ना हो पता
इसलिए इस ग़लत फ़हमी को तू मन से ले हटा
कि तुझे कोई देख नहीं रहा
क्यूँकि चाहे उन्होंने तुझे ना हो कहा
पर तुझपर है उनकी नज़र
हर कदम और हर मोड़ पर
और यही तेरे लिए अच्छा है
क्यूंकि तू असल में अभी भी बच्चा है
और वे तेरे माई बाप
जो अपने आप
करते हैं तेरी रक्षा
देते हैं पूरी सुरक्षा।
हर सोच और हर कार्य उनके चरणों में कर ले अर्पित
वे तेरे सबसे बड़े शुभचिंतक हैं, सदा करेंगे तेरा हित
करते हुए शुक्राना और फ़रियाद
तू करता चल उन्हें याद
बेशक मीठा या कड़वा लागे गुरु प्रसाद
उसमें है मंगलमई आशीर्वाद
इसलिए उसे सादर ग्रहण कर
और हर दर्द को सहन कर
गुरुजी पर हो जा क़ुर्बान
वे देंगे प्राणों का दान।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा