जो अंग संग रहता है… (04/30/2026)

अप्रैल ३०, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९३

     जो अंग संग रहता है…

जो अंग संग रहता है
जो दिल की सदा सुनता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

जग आपके सहारे
दिल आपको पुकारे
बस आपको ही, आपको ही
आपको गुरुजी
जो साथ साथ चलता है
राहें रोशन करता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

आप ही तो तारते हो
आप ही संवारते हो
बस आप ही बस आप ही
बस आप ही गुरुजी
जो प्यार बहुत करता है
जो झोली भी भरता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

जो अंग संग रहता है
जो दिल की सदा सुनता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

सिमरन का दान दिया है
सत्संग का दान दिया है
बस आपने ही, आपने ही
आपने गुरुजी
जो बख़्शीशें देता है
जो आसीसें देता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

चाहे झूठे हैं या सच्चे
सब आपके हैं बच्चे
बस आपके ही आपके ही
आपके गुरुजी
जो क्षमादान देता है
जो प्राणदान देता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

ब्रह्मा विष्णु आप ही हैं
महादेव भी आप ही हैं
बस आप ही बस आप ही
बस आप ही गुरुजी
सृष्टि के करता धर्ता
सबके ही दुखों के हरता
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

जो अंग संग रहता है
जो दिल की सदा सुनता है
वो आप हो गुरुजी
बस आप ही गुरुजी।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

Leave a comment