आपकी करुणा पर निर्भर (05/06/2026)

मई ६, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९९

               आपकी करुणा पर निर्भर

मेरे गुरुवर करुणानिधान
धर कर आपका ध्यान
लेते हुए आपका नाम
बीते हर सुबह, हर शाम।

आपके रूहानी कदमों के निशान
बुलाते हैं मुझे आपके धाम
आपके दिए हुए प्राण
बचाते आए हैं मेरी जान।

आपके चरणों में समर्पित कर पाऊँ मन और मान
तो ये होगा मेरा सौभाग्य, मेरे गुरुदेव महान
आप तो सदा ही होते हैं मेहरबान
पर समझ नहीं पाती मैं नादान।

इस सृष्टि में चलता है आपका ही विधान
आपकी दया से ही दूर होता है अज्ञान
आपके तरस से ही चूर चूर हो पाये अभिमान
आपकी रहमत से ही होगी मुझे सार्थकता की पहचान।

आपके हुक्म में हैं ये ज़मीन और आसमान
आपकी मेहर का मोहताज है ये सारा जहान
हर श्वास है आपका दिया हुआ दान
आपकी करुणा पर निर्भर है सारी संगत का कल्याण।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

आपकी करुणा पर निर्भर (05/06/2026)

Leave a comment