मई ९, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३००२
वे तो स्वयं भगवान हैं
जाने अनजाने में ही सही
पर जब तक सांसें हैं चल रही
अक्सर गलतियाँ और ग़फ़लत
होती हैं इंसान से
इसलिए हर दिन ज़रूरी है
माफ़ी माँगनी भगवान से।
होगा जो ग़लतियों का पश्चाताप
तो इस से मिटने लगेगा दुख संताप
इसलिए इसे महसूस कर के माँगना गुरुजी से क्षमा
गुरुजी की कृपा से आयेगा पाप जलने का समा।
भक्ति की अग्नि में
पाप जल जायेंगे
देखते ही देखते
कष्ट टल जायेंगे।
गुरुजी के नाम में है ऐसा प्रताप
कि मिटने लगता है दुख संताप
गुरुजी के दीये जाप में है वो शक्ति
जो स्वयं है पाप जलाने की युक्ति
मन हल्का होता है, आती है शुद्धि
विवेक का विकास होता है, मिलती है सुबुद्धि
मत पत का राखा हैं गुरुजी महाराज
पहले भी उन्होंने था संभाला, वे ही संभाल रहे हैं आज
कल भी वे ही संभालेंगे
भवसागर से निकालेंगे
क्षमाशील हैं वे, दयावान हैं
केवल गुरु नहीं, वे तो स्वयं भगवान हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
वे तो स्वयं भगवान हैं (05/09/2026)