मई १६,२०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३००९
चुनाव
जीवन है माया का मंच
इसलिए यहाँ जारी रहेगा प्रपंच
हमें करना होगा चुनाव
की हमें किस बात का है चाव।
बातें जो बढ़ायें गुरुजी से प्यार
या जिनसे और भी अच्छा लगे संसार?
बातें जो हों जुड़ी गुरुजी की याद से
या फिर केवल धन, भीड़, घूमने फिरने और जायदाद से?
दरअसल जीते हुए इस जीवन को
भोग का अनुभव कराते हुए तन और मन को
हर कदम पर है हमारे लिए अवसर
कि किस दिशा में ले जाना है सफ़र
क्या व्यर्थ में करना है साँसों का खर्चा?
कर के प्रपंच की चर्चा?
या जिन्होंने दिया है हमें हर श्वास
उन्हें याद करते रहने का करना है प्रयास।
किस ओर कराना है बहाव मन का
ये दायित्व है स्वयं हर जन का
क्योंकि आकर्षण और विकर्षण तो हैं अनेक
और मन को मोहित करता है इनमें से प्रत्येक।
गुरुजी और उनकी याद
जब करती चलेगी मन को आबाद
तो मन में होगा उनके प्रति प्रेम भाव
और मन करेगा अनुकूल चुनाव।
गुरुजी के नाम में रह कर मगन
लगा कर उनके जाप में लगन
उनके प्रेम से परिपूर्ण रहता है जीवन
किसी विकर्षण से विचलित नहीं होता मन।
मन पर इतना पक्का रहे गुरुजी के नाम का रंग
कि बाहरी प्रभाव से उन्मत होकर ध्यान ना हो भंग
भीतर से हों पूरी तरह से गुरुजी से जुड़े हुए बेशक हों जहाँ भी
तो गुरुजी की धुन में मलंग रहेंगे यहाँ भी और वहाँ भी।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
चुनाव (05/16/2026)