करता चल गुरुजी का चिंतन (05/23/2026)

मई २३,२०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०१६

               करता चल गुरुजी का चिंतन 

भीतर में परिवर्तन ला
बाहर तो हो ही जाएगा
गुरुजी जो लिखेंगे तेरे लेखे में
वो तू आज नहीं तो कल ज़रूर पायेगा।

तू सफलता और असफलता को देख रहा है तन मन की आँखों से
पर गुरुजी की नज़र नहीं है इतनी साधारण
तू बेशक ना जाने क्यों हो रहा है जो हो रहा है तेरे जीवन में
किंतु गुरुजी अच्छी तरह से जानते हैं उसका कारण।

अक्सर असफलता देती है वो विनम्रता
जो सफलता से ना मिल पाये कभी
सफलता से अहंकार हो जाता है अक्सर
ये भी जानते हैं सभी।

अक्सर इम्तहान में
गुरुजी बख़्शते हैं छोटी छोटी सफलताएं
देखने कि इनसे मन में
अहंकार ना आ जाये।

असफलता के रास्ते पर हैं सबक़ बहुत सारे
ऐसे ऐसे पाठ पढ़ गए वे जन जो हारे
जो मुमकिन ना थे सफलता के रास्ते पर
जिनसे केवल भौतिक जीवन ही नहीं, बल्कि रूह होती है अग्रसर।

गुरुजी के दर पर मिलती हर दात है
बस, सही वक़्त आने की बात है
और वो कोई ना जाने गुरुजी से बेहतर
उन्हें ही है आने वाले कल की खबर।

गुरुजी हैं कर्मों के फल के दाता
वे ही हैं मत और पत के प्रदाता
उन्होंने मंज़ूर किया है जिस भक्त का अपने संग नाता
वो भक्त सही वक़्त पर सही दात है पाता
जिसका सफ़र गुरुजी के हुक्म में चले
वो भक्त सदा गुरुजी के आँचल में पले
फिर क्यों चिंता करे ओ जन
करता चल गुरुजी का चिंतन।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

करता चल गुरुजी का चिंतन (05/23/2026)

Leave a comment