मई २४,२०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३०१७
शुभ वेला
जो भी और जैसी भी वजह
गुरुजी से दूर ले जाने लगे
उस वजह से प्रभावित ना होना
वरना पड़ेगा सबसे अनमोल आशीर्वाद खोना।
यानी कि, गुरुजी की शरण
गुरुजी के कमल चरण
जो इस तरह से संवार रहे हैं तेरा जीवन
कि उनके आशीष बिन एक श्वास भी नहीं मुमकिन।
अब जो तूने जान लिया है
अब जो तूने मान लिया है
कि तेरे लिए गुरुजी हैं सब कुछ
और बाक़ी सब उनके समक्ष है तुच्छ
तो फिर संशय का नहीं कोई स्थान
क्यूँकि तुझे हो गई है सर्वश्रेष्ठ पहचान
जो बक्श रहे हैं स्वयं गुरुजी करुणानिधान
जो जानते हैं तेरी रूह का हर अरमान।
वे ले जा रहे हैं तुझे दुनियावी अरमानों से ऊपर
वे ही जानते हैं तेरी रूह का आध्यात्मिक स्तर
वे जानें कब शुरू हुआ और कब ख़त्म होगा तेरा और तेरी रूह का सफ़र
तू इन सब गहरी बातों से है बेख़बर।
गुरुजी के क़रीब होते जाने का करता जा प्रयास
इसके लिए हर अनुकूल परिस्थिति आएगी तुझे रास
गुरुजी कृपा करेंगे, तू कर अरदास
गुरुजी से करीबी का एहसास है सबसे ख़ास।
ये करीबी ही तुझे उन तक पहुँचायेगी
तुझे तेरे भीतर की गहराई में ले जाएगी
अपने भीतर झाँकते हुए तू गुरुजी को पायेगा
कोशिश कर, देखना, वो शुभ वेला ज़रूर आयेगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
शुभ वेला (05/24/2026)