मई २९,२०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३०२२
मेरे मालिक
मेरे मालिक, मेरे गुरु महाराज
जो कल भी यहाँ थे और यहाँ हैं आज
कल भी यहाँ होंगे मेरे सरताज
सृष्टि पर सदा रहेगा उनका राज।
मेरे मालिक बड़े दयालु हैं
मेरे मालिक बड़े कृपालु हैं
मेरे मालिक की छवि मनोहर है
मेरे मालिक स्वयं सदाशिव हर हैं।
मेरे मालिक की लीला अद्भुत है
उनके इतने कल्याण तो गुप्त हैं
उनकी हर दात सुखदायी है
ये उनकी ही वडियायी है।
मेरे मालिक का हर सत्संग उनकी महिमा सुनाता है
मेरे मालिक का हर भक्त उनका आशीर्वाद पाता है
मेरे मालिक का प्यार बड़ा प्यारा है
मेरे मालिक का हर अंदाज़ बड़ा न्यारा है।
मेरे मालिक की मेहरबानी से चलती है मेरी ज़िंदगानी
मेरे मालिक के बिन ना मैं, ना मेरी कहानी
मेरे मालिक की तारीफ़ जितनी भी की जाये वो कम है
मेरे मालिक की अनुकंपा अनुपम है
मेरे मालिक दूर करते हैं भक्त की लाचारी
मेरे मालिक के राज में सुरक्षित है संगत सारी।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
मेरे मालिक (05/29/2026)