ना भूलना… (05/30/2026)

मई ३०, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०२३

                          ना भूलना…

कभी ना भूलना माँ प्रकृति को
ना भूलना कभी गुरुजी की शक्ति को
गुरुजी के वचन रखना सदा याद
ना भूलना कभी भी उनके अनगिनत आशीर्वाद।

ना भूलना कि गुरुजी का रास्ता है रास्ता सच्चाई का
ना भूलना गुणगान करना उनकी वडियायी का
गुरुजी की दया को रखना सदा याद
क़ायम रखना भक्ति का जज़्बात।

ना भूलना कि गुरुजी हैं स्वयं पर्वरदिगार
ना भूलना कि वे हैं तुम्हारे पालनहार
गुरुजी की सुरक्षा को रखना सदा याद
उनकी दी हुई सुरक्षा है कवच प्रसाद।

ना भूलना कि गुरुजी को सब है ज्ञात
ना भूलना कि वे जानें तुम्हारे बिन बोले भी हर बात
गुरुजी के हुक्म को रखना सदा याद
उनके हुक्म में बसती है उद्धार की सौगात।

ना भूलना कि गुरुजी से जुड़ाव ही है सार्थक
ना भूलना कि ज़रूरी है गुरुजी से लगाव अथक
गुरुजी संग रिश्ते की डोर को रखना याद
इस डोर से बंध कर होना आज़ाद।

ना भूलना गुरुजी के किए कल्याण
ना भूलना कभी कि वे हैं भगवान
गुरुजी की याद से रहना आबाद
करते रहना सदा गुरुजी का धन्यवाद।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

ना भूलना… (05/30/2026)

Leave a comment