तेज़ रफ़्तार से… (06/01/2026)

जून १,२०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०२५

         तेज़ रफ़्तार से…

तेज रफ़्तार से बदल रहा है जग
आने वाला वक़्त होगा आज से अलग
जैसे बीता कल था आज से भिन्न
क्यूँकि परिवर्तन आ रहा है दिन ब दिन।

एक नियम है संसार और जीवन में परिवर्तन
और गुरुजी के चरण मैं हो जो जन
गुरुजी उसके अंग-संग होते हैं उसके हर परिवर्तन में
क्यूँकि वे हर पल लीलाधारी होते हैं उसके जीवन में।

सदाशिव हैं गुरुजी महाराज, उनकी लीला का कोई मुक़ाबला नहीं
उनके आगे टिक पाये, ऐसी कोई बला नहीं
हर बला टल सकती है उनकी मर्ज़ी और मेहरबानी से
हर भक्त की ज़िंदगानी से।

जुड़ी रहे जो गुरुजी महाराज से रूहानी तार
तो व्याकुल कर भी ले अगर जग की बदलती रफ़्तार
तो भी गुरुजी लेते हैं सब संभाल
इसमें नहीं कोई शक या सवाल।

देकर अभय दान
कर के प्रेरणा प्रदान
ऊर्जा से भर देते हैं वे भक्त के प्राण
बख़्शते हैं गुरुजी भक्त को उम्दा उड़ान।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

तेज़ रफ़्तार से… (06/01/2026)

Leave a comment