अनमोल है… (06/04/2026)

जून ४,२०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०२८

              अनमोल है…

अनमोल है गुरुजी का हर आशीर्वाद
उनकी कृपा है सर्वोत्तम प्रसाद
एक ऐसा प्रतापी दीपक
जो दूर करता है अंधेरा जन्म जन्म का
एक ऐसा उपहार
जो निखारता है सफ़र जीवन का।

गुरुजी के दिए हर आशीर्वाद का करना होगा सम्मान
उनके हर आशीर्वाद में बसते हैं अनेकों कल्याण
उनकी ही लीला है सब
कि हमें समझ आती है कब।

अक्सर अदृश्य भी हो सकते हैं गुरुजी के आशीर्वाद
इसलिए हर पल ही करें उनका धन्यवाद
क्यूँकि बिल्कुल साधारण सी है हमारी दृष्टि
और गुरुजी की दृष्टि में है सारी सृष्टि।

गुरुजी ही जानें क्या देना है किसे और कब
वे झोली भरते हैं उन्हें सही समय लगता है जब
शुक्र है कि गुरुजी को है पता
रब हैं वे, कर नहीं सकते खता
गुरुजी पर छोड़ देने से सब सही होगा अवश्य
इसमें नहीं है थोड़ा भी संशय
फिर भी समर्पण मुश्किल लगता है अक्सर
क्यूँकि अहंकार ने मन में बना लिया है घर।

निरंतर धन्यवाद करना भी
अहंकार मिटाने का है उपाय
तुम अपनी ओर से कोशिश करो
गुरुजी तो सदा हैं सहाय।

धन्यवाद से खुलेंगे किस्मत के ऐसे द्वार
जो होंगे तुम्हारी कल्पना के भी पार
गुरुजी का धन्यवाद करो पल पल
उनके आशीर्वाद से है तुम्हारा कल, आज, और कल।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

Leave a comment