ना कोई पर्दा ना दीवार (06/22/2026)

जून २२, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३०४६

      ना कोई पर्दा ना दीवार

ना कोई पर्दा ना दीवार
ना कोई गुरुजी के और तुम्हारे दरमियान
कह दो उनसे दिल की बात
कर दो जो भी भाव करना है बयान।

गुरुजी सुनते हैं और जानते हैं
गुरुजी देखते हैं और पहचानते हैं
तुम्हारी श्रद्धा, तुम्हारा प्यार
तुम्हारी मेहनत, तुम्हारा ऐतबार।

गुरुजी की नदर ना होती तुम पर
तो तुम जी ना रहे होते इस क़दर
ना झेल पा रहे होते मुश्किलों के तूफ़ान
तुम्हें हिम्मत दे रहे हैं गुरुजी मेहरबान।

हर ख़ुशी हर गम में
गुरुजी होते हैं भक्तों के अंग संग
उन्ही की कृपा से ही दिखता है
दुनिया का असली रंग।

ना छूटे कभी भी गुरुजी से लागी है जो लगन
इस आरज़ू को बसा कर खिला लो तुम अपना मन
हर श्वास का सहारा हैं गुरुजी के चरण
उनकी कृपा से ही संवर रहा है तुम्हारा जीवन।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

ना कोई पर्दा ना दीवार (06/22/2026)

Leave a comment