जून २४, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३०४८
गुरुजी के होकर जियो
गुरुजी की महिमा गाते हुए जियो
मुश्किल भी लगे तो भी
कोशिश करो मुस्कुराते हुए जियो
गुरुजी के सत्संग तो औषधि हैं
उनके सत्संग सुनते और सुनाते हुए जियो
गुरुजी स्वयं भगवान हैं
सभी को ये बताते हुए जियो।
इसमें है मंगल और कल्याण
जो करते हैं गुरुवर करुणानिधान
क्यूँकि अनोखी और अद्भुत है लीला उनकी
संगत दीवानी हो जाती है उनके नाम की धुन की।
यूँ ही तो नहीं हर देश, हर प्रांत में
भीड़ में और एकांत में
हो रहे हैं गुरुजी महाराज के सत्संग
और गहरा हो रहा है भक्ति का रंग।
सादगी और सरलता
प्रेम और निर्मलता
गुरुजी को करे प्रसन्न
शांत हो भक्त का भी मन।
ना कोई कर्मकांड, ना हवन
ना पंडित, ना मंत्र
भक्त का सीधा नाता गुरुजी से
बिना किसी यंत्र या तंत्र।
गुरुजी से दिल की बात हो
गुरुजी से ही वार्तालाप सीधी रूहानी तार द्वारा
दिखावे की ज़रूरत नहीं है
गुरुजी में संलग्न हो संगत का चित्त सारा।
गुरुजी के बख़्शे सेवा, सत्संग, और सिमरन
इनसे पावन कर लो अपनी रूह और अपना मन
जियो बिना किसी भय के
बिना किसी संशय के
क्यूँकि गुरुजी सदा हैं अंग संग
निखारते हुए तुम्हारा रंग
बाहर से और भीतर से
अपने प्रताप के नूरानी असर से
उनके रंग में रंगकर जियो
तुम गुरुजी के होकर जियो।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
गुरुजी के होकर जियो (06/24/2026)