जुलाई १७, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३०७१
…पहुँचोगे किनारे पर
असफलता तुम्हे ना सकेगी तोड़
अगर सच्चे मन से चल पड़ोगे गुरुजी की ओर
क्यूँकि गुरुजी तुम्हारी ओर सैंकड़ों कदम बढ़ायेंगे
तुम्हें असफलता के पार लेकर जायेंगे।
हर शिकायत, हर इंकार दूर हो जाएगी
स्वीकार करोगे तो ऐसी सकारात्मकता आएगी
कि तुम्हें अपनी हार से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा
और एक नई चेतना का सुंदर फूल खिलेगा।
सीखना ना छोड़ना, ना छोड़ना प्रयास
गुरुजी पर क़ायम रखना विश्वास
सफ़र में जो भी पड़े सहना
तुम आत्मा-बोध करते रहना।
तुम हो खुशनसीब
सफलता है क़रीब
हर अनुभव से सीखते चलो तुम
ना होना दुनियादारी में गुम।
बेशक है कलयुग का कोलाहल
पर तुम्हारे कष्ट रहे हैं टल
क्यूँकि गुरुजी महाराज कृपा रहे हैं कर
इसलिए उनके शुक्राना में जोड़ लो अपने कर
और हर पल, हर पहर गुरुजी को याद कर
उनकी मेहर का उन्हें धन्यवाद कर
जारी रखो अपना सफ़र
सब गुरुजी पर छोड़ कर
रंग लाएगी गुरुजी की मेहर
बीच मजधार से पहुँचोगे किनारे पर।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
…पहुँचोगे किनारे पर (07/17/2026)