ितंबर २२, २०२६
ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏
# ३१३८
मेरी ख़ामियों पर…
परम पूज्य गुरुजी महाराज,
मेरी ख़ामियों पर चित्त ना धरिये
जो मेरे लिए अच्छा हो आप वो ही कीजिए
बीते कल के चिंतन में
वर्तमान को ना गँवाऊँ
आपका चिंतन करती चलूँ
और आगे बढ़ती जाऊँ।
तब ही भविष्य होगा उज्जवल
जब आज की भक्ति से उपजेगा आने वाला कल
बख्शिये मुझे विवेक और मनोबल
ताकि मेरा प्रयास हो सफल।
क्यूँकि मेरी औक़ात नहीं ऐसी
कि सफल हो पाऊँ आपके दिए किसी भी इम्तहान में
हर कमी है मुझ में
और हर वड्डीयायी आप करुणानिधान में।
ना तन अपना ना मन अपना
ना ही हैं अपने ये प्राण
जब आपकी मर्ज़ी होगी
निकल जाएगी तन से जान।
जीते जी जो चल पड़ूँ मैं
आपके नक़्शे कदम पर
तो जीवन सफल होगा मेरा
मेरे परम पूज्य गुरुवर।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा
मेरी ख़ामियों पर… (09/22/2026)