चलते चलो, बढ़ते चलो (09/23/2026)

सितंबर २३, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१३९

                               चलते चलो, बढ़ते चलो 

चलते चलो
बढ़ते चलो
ये है रास्ता रूहानियत का
इबादत का, इंसानियत का…
आयेंगे तूफ़ान
आयेंगे इम्तहान
उनके सामने रुकना नहीं
उनके समक्ष झुकना नहीं।

गुरुजी का नाम थामना
करना तूफ़ानों का सामना
इम्तहान का हो जो भी परिणाम
कर गुरुजी के चरणों में प्रणाम
करना उनका शुक्राना
भूल ना जाना
उनकी कृपा से मिल रहा है तुम्हें मौक़ा तरने का
ये हिम्मत से काम लेने का समय है ना कि समय डरने का!

गुरुजी अंग संग हैं ये बात है सबसे बड़ी
इसलिए मुश्किल नहीं रह सकती खड़ी
उसे होगा ही जाना
ना चलेगा उसका कोई भी बहाना
गुरुजी का शुक्राना करते जाओ
उनकी याद में आगे बढ़ते जाओ।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

चलते चलो, बढ़ते चलो (09/23/2026)

Leave a comment