सदा रखना मुझे अपने पास (09/25/2026)

ितंबर २५, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१४१

                                सदा रखना मुझे अपने पास 

मेरे परम पूज्य गुरुवर,
बैठी हूँ आपके दर पर
आपकी कृपा बिन ये ना था मुमकिन
चाहूँ भी तो मैं आपकी रहमतें नहीं सकती गिन।

आपके जैसे आपकी रहमतें भी हैं अनंत
आपसे अलग रहकर दुखों का ना होगा अंत
मेरी इस मल रूपी देह के भीतर है जो आत्मा
वो आपका अंश है, उसे अपना लीजिये, मेरे परमात्मा
मुझे इसके लिए तैयार कीजिए
मुझे वो विवेक दीजिये
जिसके द्वारा मैं आती जाऊँ आपके करीब
ताकि निखर जाये मेरी आत्मा का नसीब
वरना आपके दर पर आकर भी आपसे रह ना जाऊँ जुदा
ऐसा ना होने दीजियेगा, मेरे खुदा।

मछली बिन जल के जाती है मर
मैं आपके सानिध्य में ही सकती हूँ तर
वरना डूबती जाऊँगी
साँस भी ना ले पाऊँगी।

आपसे ही श्वास
आपसे हैं आस
आपसे अरदास
कि सदा रखना मुझे अपने पास।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

सदा रखना मुझे अपने पास (09/25/2026)

Leave a comment