आलिंगन करो… (10/03/2026)

अक्तूबर ३, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१४९

                            आलिंगन करो…

आलिंगन करो गुरुजी के हर वचन का
आदर सत्कार करो उनके कमल चरण का
उनके पास उपाय है हर दुख के हरण का
वे उज्जवल करते हैं रास्ता भक्त के जीवन का।

थामे रहते हैं वे हाथ अंधकार में भी
प्रारब्ध के प्रहार में भी
उनकी वडियायी है अनोखी
उन्होंने कईओं की दुर्गति है रोकी।

लेकर सैंकड़ों को अपनी शरण में
गुरुजी देते हैं सहारा
जो बिल्कुल उम्मीद ही खो बैठे थे
उन्हें भी गुरुजी ने है तारा।

और अब जो गुरुजी का कहा हुआ माड़ा समय है आया
तो और भी शीतल हो गई है उनकी रहमत की छाया
अनगिनत प्राणियों को उन्होंने अपनी संगत है बनाया
संवारी है कितनों के जीवन की काया।

गुरुजी हैं रूप भगवानों के भगवान का
रूप लेकर आए सरल से इंसान का
सही वक़्त जान कर जब उन्होंने खोला अपना राज़
तब से हाज़िर नाज़िर होकर दिखा रहे हैं अपनी लीला के अंदाज़।

इसलिए हर संशय को छोड़ कर
हर बंधन को तोड़ कर
गुरुजी के बुलावे का करो आदर सत्कार
तुम्हें पुकार रहे हैं स्वयं परवरदिगार।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

आलिंगन करो… (10/03/2026)

Leave a comment