आपको पाने की इच्छा… (10/04/2026)

अक्तूबर ४, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१५०

                              आपको पाने की इच्छा…

परम पूज्य गुरुजी महाराज,

आपको पाने की इच्छा का
उत्साह बढ़ता रहे मेरे मन में
हर काम काज आपकी प्रसन्नता के लिए करती रहूँ मैं
इस तरह से जीयूँ जीवन में।

लगे आपको सही समा जब
ऐसा विवेक जगाइये मेरे भीतर तब
कि सभी में मुझे हो आपका साक्षात्कार
आपकी कृपा बिन ये ना हो पायेगा, मेरे सरकार।

साफ़ नहीं मेरे मन का दर्पण
प्रारब्ध के हैं दाग लगे
आप ही दे सकते हैं वह चेतना
कि सोया हुआ विवेक जगे।

बेबस हूँ, हूँ अनजान
लाचार हूँ, हूँ नादान
आपने बुलाया है जो अपने दर
करती हूँ आपका बेइंतहा शुकर।

अपनी कृपा से दीजिये वह ज्ञान
जिससे हो वह वैराग्य
जो जगाये वह विवेक
कि कम हों विकार अनेक।

विवेक इतना जाये जाग
कि भविष्य के सफ़र में
लगें पहले से कम दाग़
और व्यर्थ की अगर मगर में
बीते ना ये जीवन
ऐसे जी पाऊँ मैं हर क्षण
कि आपको कर सकूँ प्रसन्न।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

आपको पाने की इच्छा… (10/04/2026)

Leave a comment