सुहेला वेला आया है (10/05/2026)

अक्तूबर ५, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१५१

                              सुहेला वेला आया है 

सुहेला वेला आया है
गुरुजी ने तुम्हें बुलाया है
उनकी ओर कदम बढ़ा लो
अपना तुम कल्याण करा लो।

तुम्हारे बिन बोले गुरुजी सब जानते हैं
भाग्यशाली हैं वे जन जो उनकी मानते हैं
तुम उन्हें मानने के साथ उनकी भी मान लो
उनका दर ना छोड़ोगे कभी, यह ठान लो।

गुरुजी परखते हैं भक्त की नीयत
करते चलो तुम उनकी इबादत
उनका दर है बड़ा दयालु
उनका हृदय बड़ा कृपालु।

रिश्ता तुम्हारा गुरुजी के संग
तुम्हारे जीवन में भर देगा वे रंग
जिनसे तुम्हारी नियति निखर जाएगी
तुम्हारी किस्मत सज-संवर जाएगी।

ये रूहानी रंग लायेगा अपने संग ऐसी ख़ुशबू
जिसकी महक से तर जाएगी तुम्हारी रूह
विरलों को मिलता है ऐसा अवसर
कि गुरु स्वयं बुलायें उन्हें अपने दर पर।

गुरुजी की इस कृपा को स्वीकारो आदर सत्कार के साथ
कुछ छिपाओ ना तुम उनसे क्यूँकि वे वैसे भी जानते हैं तुम्हारी हर बात
वे गुरु के रूप में हैं तुम्हारे मुर्शिद, मीत, प्रभु, और नाथ
तुम्हारे लिए सदा मंगलमय होगी उनकी दी हुई हर दात।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

सुहेला वेला आया है (10/05/2026)

Leave a comment