आने वाले कल का शुभागमन (10/15/2026)

अक्तूबर १५, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१६१

                                 आने वाले कल का शुभागमन 

जैसे जैसे रहा है गुज़र
तुम्हारी ज़िंदगी का ये सफ़र
हर परिवर्तन का होगा असर
क्यूँकि गुरुजी कर रहे हैं मेहर।

तुम्हारी ज़िंदगी में कई अपने छूट रहे हैं पीछे
ताकि तुम ना गिरो नीचे
क्यूँकि गुरुजी तुम्हें आगे बढ़ा रहे हैं
रूहानी उन्नति का रास्ता दिखा रहे हैं।

इसलिए तुम उदास ना हो जाना कहीं
पीछे लौट कर ना खो जाना वहीं
जहाँ से गुरुजी ने तुम्हें दूर किया है
क्यूँकि उन्होंने तुम पर बहुत उपकार किया है।

आगे के रास्ते में अकेले भी पाओ ख़ुद को
तो बिल्कुल गम ना करना
कोई क्या सोचेगा या क्या कहेगा
इन बातों से ना डरना।

गुरुजी के संग अपने रिश्ते को गहरा करते जाओ
उनसे सीधी तार जोड़कर उनकी ओर बढ़ते जाओ
गुरुजी को प्रसन्न करने की कोशिश में रहो निरंतर
पार होता चलेगा इस भवसागर का समुंदर।

जो पीछे छूटा, वह था तुम्हारा अतीत
और इस से पहले कि वर्तमान भी जाये बीत
तुम हर पल समर्पित कर दो गुरुजी महाराज को
आने वाले कल का शुभागमन करने दो अपने आज को।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

आने वाले कल का शुभागमन (10/15/2026)

Leave a Reply