मेरा संसार (10/21/2026)

अक्तूबर २१, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१६७

                                       मेरा संसार 

परम पूज्य गुरुजी महाराज,

दाता मेरे कर्मों के फल के
रक्षक मेरे पल पल के
मेरे रहनुमा रूहानी
आपके भरोसे चले ये ज़िंदगानी।

आपने थामा है जब से हाथ
जब से पाया है आपका साथ
आपकी रहमतों से सज गया है जीवन
आपकी याद से अलंकृत हुआ है मन।

आपका नाम हर श्वास में
आपकी ऊर्जा मेरे विश्वास में
आपकी दी शक्ति मेरी आवाज़ में
आपके सिमरन की प्यास मेरी आस में।

ऐसी है आपकी मेहरबानी
कि अमृत में परिवर्तित होता है पानी
साधारण भोजन बने लंगर प्रसाद
जिसके हर कण में हो आपका आशीर्वाद।

आपकी प्रेरणा बिन एक कदम भी ना चल पाऊँ
जहाँ आप आदेश करें, मैं वहाँ कदम बढ़ाऊँ
ऐसी मत बख़्शना मुझे, मेरे परवरदिगार
आपके चरणों में हर जनम दूँ गुज़ार
वहीं है मेरे कल्याण का द्वार
वहीं है मेरा संसार।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

मेरा संसार (10/21/2026)

Leave a Reply