तेरा रास्ता है तैयार (10/23/2026)

अक्तूबर २३, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# ३१६९

                               तेरा रास्ता है तैयार 

तेरा रास्ता है तैयार
कर थोड़ा और इंतज़ार
ना हो तू बेकरार
गुरुजी ले चलेंगे तुझे पार।

रास्ता दिखायेंगे वे
चलायेंगे भी वे
तू उनकी मानता चल
तो कष्ट भी जायेंगे टल।

तेरे रास्ते की हर रुकावट
सुनेगी गुरुजी के कदमों की आहट
और जैसे जैसे वह करेगी उनका नमन
चल पड़ेंगे रुकावट को पार कर के तेरे कदम।

गुरुजी देंगे तुझे हिम्मत
वे ही देंगे तेरे तन को भी ताक़त
तू लेते चलना चलने से पहले उनकी इज़ाज़त
और करते रहना तू उनकी इबादत।

इबादत में बहुत शक्ति है
इबादत बेहतरीन युक्ति है
गुरुजी को प्रसन्न करने की
उनकी कृपा से तरने की।

त्याग दे हर संशय
रास्ता ज़रूर होगा तय
तेरे संग हैं सरताजों के सरताज
तेरे मार्गदर्शक हैं स्वयं गुरुजी महाराज।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏
धीरजा

तेरा रास्ता है तैयार (10/23/2026)

Leave a Reply