ये दरिया है… (05/03/2026)

मई ३, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९६

                          ये दरिया है…

ये दरिया है रूहानी प्यार का
गुरुजी के दिव्य दुलार का
इसमें बहता जो अमृत है
उसके पान में भक्तों का हित है।

ये दरिया नहीं साधारण
ये परिपूर्ण है हर क्षण
गुरुजी के प्यारे आशीर्वाद से
गुरुजी की मधुर याद से।

इस दरिया में बहते अमृत का स्पर्श
देता है भक्तों को आंतरिक हर्ष
जो कर ले इस दरिया में स्नान
उसे हो जाये ऐसा ज्ञान
जो केवल गुरुजी की दया से है मुमकिन
जो मिल नहीं सकता गुरु कृपा के बिन।

इस दरिया की हर बूँद है एक महासागर से भी अधिक प्रबल
इस दरिया के बहने से हर स्थान हो जाता है निर्मल
इस दरिया के अमृत से धुलता है मन का मल
इस दरिया के प्रबल प्रभाव से अंतस् होता है शीतल।

ये दरिया बहुत शक्तिशाली है
इस दरिया की महिमा निराली है
इस दरिया ने संगत के लिए इतने तूफ़ान हैं सहे
गुरुजी के आशीर्वाद से ये दरिया सदा बहे।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

ये दरिया है… (05/03/2026)

बस, चलता जा (05/02/2026)

मई २, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९५

                         बस, चलता जा

अरे, गुरुजी ने तुझे चुना
ना सोच की उन्होंने नहीं सुना
लग रही है देरी
क्यूंकि भारी थी प्रारब्ध की ढेरी।

ना कर तू गम
भार हो रहा है कम
बहुत बड़ी है गुरुजी की रहमत
इस सत्य से तू रह सहमत।

तेरे भाग्य के हर नासूर का
गुरुजी कर रहे हैं उपचार
देकर अपना निर्मल स्पर्श
देकर अपना दिव्य प्यार।

गुरुजी के दिए मरहम से ज़्यादा उत्तम
सृष्टि में नहीं है कोई उपाय
इसलिए उनका नाम तू लेता चल
और जप “ओम नमः शिवाय।”

नासूर होंगे दूर
हर ज़ख़्म भर जाएगा
श्रद्धा और सबूरी रख
तू ज़रूर तर जाएगा।

तू गुरुजी की याद में रह मस्त
वे तेरा तन, मन, मस्तिष्क करेंगे स्वस्थ
सजा रहे हैं वे तेरे वास्ते
कल्याण से भरे रास्ते
तू नासूर के दर्द से ना घबरा
तू उनका नाम लेकर, बस, चलता जा।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

बस, चलता जा (05/02/2026)

अनुकूल परिवर्तन (05/01/2026)

मई १, २०२६

ओम नमः शिवाय
आज का सुविचार 🙏🙏

# २९९४

                      अनुकूल परिवर्तन 

जीवन का रास्ता इतना साधारण भी नहीं
कि जो जी चाहे वही तुरंत मिल जाये
और ये ज़रूरी नहीं की तुम हो उसे पाने के लिए तैयार
इसलिए आत्मा-निरीक्षण जारी रखो बारम्बार।

परिवर्तन भी हो रहा है
बेशक तुम्हें दिख ना रहा हो
गुरुजी तुम्हारे दिल की बात जानते हैं
बेशक तुमने उनसे ना कहा हो
अरे, वे तो अंतर्यामी हैं
सारी सृष्टि के स्वामी हैं
गुरुजी जानें हर दात बख्शने का सही समय
इसमें नहीं है तनिक भी संशय।

गुरुजी की शरण में बीत रहा है जो इंतज़ार
उसके दौरान गुरुजी तुम्हें कर रहे हैं तैयार
तुम्हारे भविष्य के लिए, ताकि तुम आगे बढ़ो
इसलिए ना हो अधीर, ना ही डरो।

कोई योजना श्रेष्ठ नहीं है गुरुजी की योजना से, ये निश्चित है
गुरुजी जो भी कर रहे हैं, उसमें तुम्हारा हित है
गुरुजी को तुम्हारी की हुई हर प्रार्थना में है ऊर्जा
इसलिए ये ना सोचना कि व्यर्थ है पूजा
उनकी याद में जीते चलो
उनके नाम का अमृत पीते चलो
समय से पहले फूल नहीं खिलता
समय से पहले कुछ नहीं मिलता
विश्वास का वज्र उठाओ
ख़ुद को बेहतर बनाओ
गुरुजी को करते चलो प्रसन्न
ज़रूर होगा अनुकूल परिवर्तन।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जय गुरुजी 🙏🙏
धीरजा

अनुकूल परिवर्तन (05/01/2026)